Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisment header

फूलचट्टी घाट पर आज होगा योगी आदित्यनाथ के पिता का अंतिम संस्कार

पिता की अंत्येष्टि में शामिल नही होंगे उत्तर प्रदेश के सीएम देर शाम गांव पहुचा पार्थिव शरीर, शोक में डूबा क्षेत्र 


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह मिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब सात बजे उनके पैतृक गांव पंचुर जिला पौड़ी गढ़वाल पहुचा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह पौड़ी के फूलचट्टी घाट में किया जाएगा।उनके निधन से समूचे क्षेत्र  शोक में डूब गया।

                     दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान में भर्ती 88 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया था।वह करीब एक माह से एम्स में भर्ती थे।दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ।शाम करीब सवा सात बजे पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पहुँचा।वहा पहले से ही गांव के लोग ओर सगे संबन्दी मौजुद थे। स्वजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह पौड़ी के फूलचट्टी घाट में किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments